फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Yadav will contest election from firozabad Lok Sabha seat

इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव, 'भतीजे' से होगा कड़ा मुकाबला

Mon, 12 Nov 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 12 Nov 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav will contest election from firozabad Lok Sabha seat
शिवपाल यादव
शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ताल ठोंक दी है। पार्टी की नजर उन सीटों पर जहां अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी का दबदबा है। इससे चुनाव में चाचा-भतीजे में कड़ा मुकाबला होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।  
विज्ञापन


यूपी की फिरोजाबाद लोकसभा सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव खुद चुनाव मैदान में उतरेंगे। जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। पार्टी जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक अजीम भाई ने यह जानकारी दी है।  
विज्ञापन


वर्तमान में फिरोजाबाद से सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव सांसद हैं। यहां शिवपाल यादव भी रोड शो कर अपनी ताकत दिखा चुके हैं। उनके रोड शो में हजारों की संख्या लोग शामिल हुए थे। जिससे सपाई हैरान हो गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव को लेकर बैठक

Shivpal Yadav will contest election from firozabad Lok Sabha seat
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की मासिक बैठक - फोटो : अमर उजाला
मासिक बैठक नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बांकेबिहारी मैरिज होम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी मुखिया शिवपाल यादव फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडे़ंगे। 

उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव का सांप्रदायिक शक्तियों के साथ तालमेल है। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पिता-पुत्र वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ दिख रहे हैं। जिन लोगों ने उन्हें संसद में पहुंचाया, सांसद बनने के बाद उन्हीं लोगों को जेल में पहुंचाया। 

बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिवपाल यादव ने पिछले दिनों सैफई में हुई बैठक में चुनावी तैयारी के निर्देश दिए हैं। वो फिरोजाबाद से चुनाव लडे़ंगे। दिसंबर में शिकोहाबाद में बड़ी रैली होगी। 

युवा नेता भी हुए शामिल

Shivpal Yadav will contest election from firozabad Lok Sabha seat
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की मासिक बैठक - फोटो : अमर उजाला
छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि छात्र और युवा शक्ति मिलकर देश व प्रदेश की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीना राजपूत ने कहा, किमेरा समाज शिवपाल यादव को समर्थन देगा। 
 
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश भाटी ने पत्रकारों से कहा कि सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस में जिन लोगों का सम्मान नहीं हो उनका प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में सम्मान होगा। पार्टी पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाएगी।

पूरन को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की कमान

बैठक में पूरन सिंह झा को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रांतीय अध्यक्ष अनिल वर्मा के मुताबिक पूरन सिंह झा प्रगतिशील सपा में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोनीत किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed