{"_id":"5db8485a8ebc3e017e52df0d","slug":"shivpal-yadav-said-modi-government-take-action-for-back-the-pakistan-occupied-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल यादव बोले: अब समय आ गया है, पाक अधिकृत कश्मीर को कब्जामुक्त कराए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल यादव बोले: अब समय आ गया है, पाक अधिकृत कश्मीर को कब्जामुक्त कराए सरकार
Wed, 30 Oct 2019 10:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हट गई है। अब समय आ गया है कि केंद्र सरकार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भी कब्जामुक्त कराकर वापस भारत में मिलाए। इसके लिए सरकार को ठोस और रणनीतिक कदम उठाने चाहिए।
शिवपाल यादव मंगलवार को एटा के गांव असदपुर पहुंचे। उन्होंने बीते दिनों लेह लद्दाख में सरहद पर निगरानी के दौरान जान गंवाने वाले जवान सनोज कुमार के परिवारीजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। शिवपाल ने शहीद सनोज के चित्र पर फूलमाला एवं पुष्प अर्पित करने के दो मिनट मौन रखकर श्रद्वांजलि दी।
इस मौके पर शिवपाल यादव ने कहा कि कश्मीर में पाकिस्तान परस्त आतंकियों के हमले के कारण हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। इनके बच्चों और परिवार के साथ प्रसपा की पूरी हमदर्दी है। इन्हें सरकार की ओर से पर्याप्त सुविधाएं और आर्थिक मदद मिले तो उनका भविष्य बेहतर हो सकता है।
विज्ञापन
शिवपाल ने परिवार में सनोज के पिता एवं अन्य लोगों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। असदपुर गांव के ही कुछ माह पहले जैसलमेर में शहीद हुए कौशलेन्द्र पुत्र रामसिंह के भी घर जाकर श्रद्घांजलि अर्पित कर परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने शहीदों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।