फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Yadav declared name of three candidates for UP assembly elections 2022

प्रसपा नहीं करेगी सपा में विलय, शिवपाल ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए तीन प्रत्याशी

Sat, 16 Jan 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav declared name of three candidates for UP assembly elections 2022
जसराना में प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भले ही 2022 में होंगे, लेकिन राजनीति दल अभी से ही सियासी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने तो अपनी पार्टी से तीन प्रत्याशियों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को फिरोजाबाद के जसराना में एक कार्यक्रम में पहुंचे प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तीन प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। उन्होंने जसराना, शिकोहाबाद एवं सिरसागंज से विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा की। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- एफपीओ से संवरेगी किसानों की किस्मत, सरकार भी करेगी मदद: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल ने जसराना विधानसभा से प्रो. अनिल यादव, शिकोहाबाद से मीना राजपूत एवं सिरसागंज से हरिओम यादव को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। हरिओम यादव वर्तमान में सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं और सपा से बगावत किए हुए हैं। 

'सपा में विलय नहीं, गठबंधन कर सकते हैं'
मीना राजपूत सदर ब्लाक से ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। इस दौरान शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) में उनकी पार्टी का विलय नहीं होगा। गठबंधन के लिए वह समान विचारधारा के लोगों से बात कर रहे हैं। सपा से भी गठबंधन कर सकते हैं। 

इस मौके पर शिवपाल भाजपा पर निशाना साधने से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने पूरी तरह से किसान, नौजवान एवं उद्योगों को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसान चाहेंगे तो प्रसपा कार्यकर्ता आंदोलन को धार देने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के बाद शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आजम खां के साथ अन्य लोगों के प्रतिष्ठानों एवं मकानों पर बुलडोजर चलवाना गलत परंपरा डालने का कार्य है। असदुद्दीनओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) से गठबंधन के सवाल को शिवपाल टाल गए। उन्होंने कहा कि अभी उनसे बात नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed