फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal yadav big statement on mulayam singh yadav In Firozabad

शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा-'लगता है नेताजी बंधक हैं, उन्हें खुला नहीं छोड़ा जा रहा'

Wed, 30 Jan 2019 07:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 30 Jan 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
Shivpal yadav big statement on mulayam singh yadav In Firozabad
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव फिरोजाबाद आए। फिरोजाबाद के होटल गर्ग में पार्टी के एक कार्यकर्ता के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल हुए। पार्टी के नेता प्रभाष जैन राजा के यहां आयोजित विवाह समारोह में मीडिया से बातचीत की।
विज्ञापन




शिवपाल यादव ने बड़ा बयान देते हुए यह भी कहा कि लगता है नेताजी मुलायम सिंह यादव बंधक हैं, उन्हें खुला नहीं छोड़ा जा रहा है।शिवपाल यादव ने कहा कि परिवारवाद से वह ऊपर है और यूपी के हित के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन


अपने भतीजे अक्षय यादव के सामने चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव में ना हमें भतीजा देखना है ना हमें परिवार देखना है हमें केवल उत्तर प्रदेश की जनता को देखना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में गैर विवादित अधिग्रहण जमीन के बारे में कहा कि भाजपा केवल सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ना चाहती है। जितना यह हिंदुओं का देश है उतना ही मुसलमानों का देश है। जितनी हिंदू वफादारी से हिंदू है उतनी वफादारी से मुस्लिम है। 

 पूर्व विधायक अजीम भाई ने कहा कि यहां यह पुल शिवपाल यादव द्वारा ही बनवाया गया। यहां से आगरा जाना आसान हुआ। इस दौरान सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू, पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत, पूर्व राज्यमंत्री देवेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।  

मुलायम सिंह को बंधक बनाने जैसी स्थिति: शिवपाल  
सपा-बसपा गठबंधन के बाद मुलायम सिंह यादव के दिखाई न देने पर शिवपाल यादव ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्हें बंधक बनाने जैसी स्थिति हो गई है। उन्हें जन्मदिन पर सैफई आने से भी रोका गया था। मैने तो मैनपुरी सीट उनके लिए ही छोड़ दी है। हम चाहते हैं कि नेताजी को निर्दलीय लड़ाओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed