फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shivpal singh yadav targets BJP and RSS over shaheen bagh case

CAA protest: शिवपाल यादव का बड़ा आरोप- शाहीन बाग में संघ और भाजपा के लोग चला रहे गोली

Wed, 05 Feb 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav targets BJP and RSS over shaheen bagh case
फिरोजाबाद में शिवपाल सिंह यादव, साथ में समर्थक - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में शाहीन बाग गोलीकांड को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में संघ और भाजपा के लोग गोली चला रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव मंगलवार को फिरोजाबाद पहुंचे। इस दौरान मीडिया से उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि शाहीनबाग में गोली चलाने वाले कौन लोग हैं। गोली संघ और भाजपा के लोग चला रहे हैं। 
विज्ञापन


शिवपाल यादव मंगलवार को फिरोजाबाद पहुंचे। उन्होंने जिला जेल में सजा काट रहे प्रसपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अजीम भाई से मुलाकात की। उनके साथ सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू और पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत भी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीम भाई से मुलाकात के बाद शिवपाल ने कहा कि अजीम को सजा राजनीतिक आंदोलन में हुई है। पूरी पार्टी उनके साथ है। हमें न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है। अजीम भाई जल्द ही हम लोगों के बीच होंगे। 

'सीएम ही खुद गोली की बात करेंगे तब क्या होगा'

शिवपाल ने कहा कि दिल्ली की चुनावी सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोली की बात कही। योगी जी संत भी हैं उन्हें मुख्यमंत्री पद दी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। गोली मारने का अधिकार किसी को नहीं है। मुख्यमंत्री ही जब खुद गोली की बात करेंगे तब क्या होगा। 

'अपराध सरकार के इकबाल से रुकते हैं'

नागरिकता संशोधन कानून पर उन्होंने कहा कि ऐसा कानून लाने से पहले सभी दलों और जनता की राय लेनी चाहिए। देश की एकता अखंडता के लिए यह ठीक नहीं है। 

शिवपाल ने सवाल उठाया कि गांधीजी की हत्या करने वाले लोग कौन थे..? हिंदू महासभा के अध्यक्ष की हत्या पर भी उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। वहीं शिवपाल ने कहा कि शहरों में अलग से आईजी तैनात कर देने से अपराध नहीं रुकते, अपराध सरकार के इकबाल से रुकते हैं। 

 

देश-दुनिया और अपने क्षेत्र की हर खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed