{"_id":"5e3989b9d04d836e952283f2","slug":"shivpal-singh-yadav-targets-bjp-and-rss-over-shaheen-bagh-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CAA protest: शिवपाल यादव का बड़ा आरोप- शाहीन बाग में संघ और भाजपा के लोग चला रहे गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA protest: शिवपाल यादव का बड़ा आरोप- शाहीन बाग में संघ और भाजपा के लोग चला रहे गोली
Wed, 05 Feb 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद में शिवपाल सिंह यादव, साथ में समर्थक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शाहीन बाग गोलीकांड को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग में संघ और भाजपा के लोग गोली चला रहे हैं।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव मंगलवार को फिरोजाबाद पहुंचे। इस दौरान मीडिया से उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि शाहीनबाग में गोली चलाने वाले कौन लोग हैं। गोली संघ और भाजपा के लोग चला रहे हैं।
शिवपाल यादव मंगलवार को फिरोजाबाद पहुंचे। उन्होंने जिला जेल में सजा काट रहे प्रसपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अजीम भाई से मुलाकात की। उनके साथ सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू और पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत भी थीं।
विज्ञापन
अजीम भाई से मुलाकात के बाद शिवपाल ने कहा कि अजीम को सजा राजनीतिक आंदोलन में हुई है। पूरी पार्टी उनके साथ है। हमें न्यायालय पर पूर्ण भरोसा है। अजीम भाई जल्द ही हम लोगों के बीच होंगे।

'सीएम ही खुद गोली की बात करेंगे तब क्या होगा'
शिवपाल ने कहा कि दिल्ली की चुनावी सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोली की बात कही। योगी जी संत भी हैं उन्हें मुख्यमंत्री पद दी गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। गोली मारने का अधिकार किसी को नहीं है। मुख्यमंत्री ही जब खुद गोली की बात करेंगे तब क्या होगा।
'अपराध सरकार के इकबाल से रुकते हैं'
नागरिकता संशोधन कानून पर उन्होंने कहा कि ऐसा कानून लाने से पहले सभी दलों और जनता की राय लेनी चाहिए। देश की एकता अखंडता के लिए यह ठीक नहीं है।
शिवपाल ने सवाल उठाया कि गांधीजी की हत्या करने वाले लोग कौन थे..? हिंदू महासभा के अध्यक्ष की हत्या पर भी उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। वहीं शिवपाल ने कहा कि शहरों में अलग से आईजी तैनात कर देने से अपराध नहीं रुकते, अपराध सरकार के इकबाल से रुकते हैं।