{"_id":"65b24f8640f6d084810ee019","slug":"shivpal-singh-yadav-said-that-soon-he-will-go-with-his-family-to-see-lord-shri-ram-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: 'हमें आमंत्रण से कोई लेना-देना नहीं, राम तो सबके हैं...' शिवपाल सिंह यादव बोले- जल्द जाएंगे अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: 'हमें आमंत्रण से कोई लेना-देना नहीं, राम तो सबके हैं...' शिवपाल सिंह यादव बोले- जल्द जाएंगे अयोध्या
Thu, 25 Jan 2024 06:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Jan 2024 06:29 PM IST
सार
मैनपुरी के करहल में सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने पत्रकारों से की वार्ता करते हुए कहा कि हमारे भी कण-कण में राम हैं। हमें किसी के आमंत्रण की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही परिवार संग भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव, Shivpal Singh Yadav
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सियासी गलियों में इन दिनों रामलला को अपना बताने की होड़ लगी हुई है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को करहल पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि भगवान राम तो सबके हैं। हमारे भी कण-कण में राम हैं। वे जल्द ही परिवार के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे।
शिवपाल सिंह यादव एक निजी कार्यालय में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें आमंत्रण से कोई लेना-देना नहीं है। अभी बहुत से लोग परिवार के बिना ही रामलला के दर्शन करने गए हैं। हम अपने पूरे परिवार के साथ जाएंगे। इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा और रालोद में सीटों का बंटवारा हो गया है। इसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। जल्द ही कांग्रेस के साथ भी इसका हल निकाल लिया जाएगा।
उन्होंने साफ किया कि सपा इंडिया गठबंधक के साथ ही चुनावी मैदान में उतरेगी और भाजपा को हराएगी। इस दौरान सपा नेता जीवन यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, चेयरमैन अब्दुल नईम, शंकर यादव आदि मौजूद रहे।