फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal Singh Yadav ready to alliance with Samajwadi Party in Uttar Pradesh

सपा से गठबंधन करने को तैयार हैं शिवपाल, अखिलेश के सामने रखी यह शर्त

Mon, 08 Jul 2019 11:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jul 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav ready to alliance with Samajwadi Party in Uttar Pradesh
शिवपाल यादव और अखिलेश यादव (फाइल)
सैफई परिवार की रार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) से अलग हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा से गठबंधन करने को तैयार हैं। हालांकि उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने एक शर्त रखी है। 
विज्ञापन


शिवपाल यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव अगर गठबंधन की पेशकश करेंगे तो प्रसपा सपा से गठबंधन करेगी। रविवार को फिरोजाबाद में पत्रकार वार्ता के दौरान शिवपाल ने यह बयान दिया। 
विज्ञापन


प्रसपा अध्यक्ष का यह बयान उस वक्त आया है, जब सभी राजनीतिक दल प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए सियासी जमीन तैयार कर रहे हैं। इससे सियासी गलियारों में सपा-प्रसपा के एक साथ आने की चर्चाएं होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के खिलाफ ठोंकी थी ताल

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में शिवपाल यादव ने सिर्फ मैनपुरी सीट छोड़कर प्रदेश की बाकी लोकसभा सीटों पर सपा के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारे। फिरोजाबाद सीट से भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ उन्होंने खुद ताल ठोंकी थीं।

नतीजा फिरोजाबाद सीट से चाचा-भतीजे हार गए और 21 वर्ष बाद यहां भाजपा की वापसी हुई। भाजपा के चंद्रसेन जादौन ने सपा प्रत्याशी को करीब 25 हजार वोटों से हराया। जबकि शिवपाल करीब 90 हजार वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed