{"_id":"5dd26a6f8ebc3e54bf3a50e9","slug":"shivpal-singh-yadav-can-make-allaince-with-samajwadi-party-in-vidhansabha-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में गठबंधन करना पड़ा तो पहली प्राथमिकता इस पार्टी को, शिवपाल ने क्या कहा जानिए पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में गठबंधन करना पड़ा तो पहली प्राथमिकता इस पार्टी को, शिवपाल ने क्या कहा जानिए पूरी खबर
Tue, 19 Nov 2019 02:20 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 19 Nov 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव में पार्टी का रुख तय कर दिया है। सुहागनगरी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में यदि समझौते की बात चलेगी तो समाजवादी पार्टी उनकी पहली पसंद है। उनके इस इशारे से यूपी की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सोमवार को फिरोजाबाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए आए। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा के जेएनयू में जो पुलिस द्वारा किया गया है वह गलत है। पुलिस को बल का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश की राजनीति के बारे में बोले कि यदि समझौते की बात चलेगी तो समाजवादी पार्टी पहली पसंद है। सपा से यदि समझौता नहीं हुआ फिर और देखा जाएगा।

राममंदिर पर हाल ही में आए फैसले पर उन्होंने कहा कि वे चाहते थे कि आम सहमति बने। अब पांच जजो की पीठ ने यह फैसला दिया है तो सभी को मानना चाहिए। कुछ लोगों द्वारा रिव्यू पिटिशन दाखिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा ये उनका हक है संतुष्ट नहीं है तो इसमें क्या कर सकते हैं।
हर आदमी स्वतंत्र है। कोई पक्ष पिटिशन करेगा तो सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई होगी। हमने तो पहले ही शुरुआत में ही कहा था या तो आम सहमति बने। यदि आम सहमति नहीं बन पाती है तो सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश होगा वह सभी को मानना चाहिए।
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान पर उन्होंने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं।