फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivpal in mainpuri

मैनपुरी में बोले शिवपाल- अखिलेश से गठबंधन को बिना शर्त तैयार

Mon, 08 Feb 2021 10:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Shivpal in mainpuri
किशनी (मैनपुरी)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को कहा कुछ लोग नहीं चाहते कि उनके परिवार में एकता हो। वह अखिलेश से बिना शर्त गठबंधन को तैयार हैं। किसान आंदोलन में प्रसपा पूरी तरह से किसानों के साथ है।
विज्ञापन

सोमवार को नगर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने पत्रकारों से कहा बीजेपी सरकार कॉरपोरेट घरानों के दबाव में किसानों के साथ अन्याय कर रही है। कृषि कानून के लागू होने के बाद किसान अपने खेत में मजदूर बनकर रह जाएगा। उन्होंने कहा कुछ लोग नहीं चाहते कि परिवार में दोबारा एकता हो। उन्होंने बिना शर्त के अखिलेश से बात करने का प्रस्ताव दिया था पर लोगों ने बात नहीं बनने दी। वह खुद पार्टी को बनाने से पहले चार बार रामगोपाल यादव से मिलने गए थे।
विज्ञापन

गठबंधन होने पर वह अखिलेश को ही मुख्यमंत्री बनाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा की पांच सीटें आने के बाद महागठबंधन बनाने के लिए नीतीश कुमार, लालू यादव, शरद पवार, अजीत सिंह से मिले थे, लेकिन कुछ लोगों ने इसमें अड़ंगा लगा दिया। वर्तमान हालात में सभी दल मिलकर ही भाजपा को हरा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वोट सिंह यादव, गिरीश कठेरिया, आजम खां, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनरेश यादव, पूर्व चेयरमैन जैसीराम यादव, प्रधान चंदगीराम यादव, अमित यादव, सर्वेश गुप्ता, नेहा चौहान, उमाकांत यादव, अखिलेश यादव मौजूद रहे। उन्होंने कुसमरा क्षेत्र में भी निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। साथ ही पार्टी नेताओं से मुलाकात की।

प्रसपा का नहीं होगा विलय
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रसपा का सपा में विलय किसी कीमत पर नहीं होगा, सिर्फ गठबंधन हो सकता है। आगामी 2022 में प्रसपा के बिना किसी दल की सरकार बनना मुश्किल है। भाजपा का प्रोटेम स्पीकर बनाने पर उन्होंने कहा कि सपा को विचार करना चाहिए कि बहुमत होने के बावजूद आखिर ऐसा क्यों हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed