{"_id":"69dd497c997fc33afb0ab6ec","slug":"shivdayal-was-honored-after-returning-with-a-medal-agra-news-c-365-1-sagr1044-107459-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेडल जीतकर लौटे शिवदयाल का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेडल जीतकर लौटे शिवदयाल का हुआ सम्मान
Tue, 14 Apr 2026 02:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
आगरा। राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर लौटे रिटायर्ड सीएफओ शिवदयाल शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने उन्हें मेडल पहनाया। साथ ही उनके जज्बे और उपलब्धियों की सराहना भी की। दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 65 प्लस आयु वर्ग में शिवदयाल शर्मा ने रजत पदक और रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन