Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivalinga was found during the digging of the foundation of the ashram villagers gathered to see it

UP: आश्रम की नींव खुदाई के दौरान निकली प्राचीन शिवलिंग, देखने लिए उमड़ पड़े ग्रामीण

Wed, 09 Jul 2025 01:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 09 Jul 2025 01:57 PM IST
सार

गांव हाजीपुर में आश्रम की खुदाई के दौरान प्राचीन शिवलिंग मिला। ग्रामीणों को सूचना मिली, तो वे बड़ी संख्या में पहुंच गए।

विज्ञापन
Shivalinga was found during the digging of the foundation of the ashram villagers gathered to see it
खुदाई में निकली शिवलिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव हाजीपुर में आश्रम के नवनिर्माण के लिए नींव की खुदाई कराई जा रही है। बुधवार दोपहर के समय खुदाई में एक प्राचीन शिवलिंग मिला। जानकारी पर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उन्होंने पूजा-अर्चना भी की।
विज्ञापन


गांव हाजीपुर के आश्रम की देखभाल गांव के अरविंद पांडेय, रविंद्र, श्याममोहन एवं राममोहन करते हैं। आश्रम के नवनिर्माण के लिए नींव की खुदाई करा रहे हैं। बुधवार को प्राचीन शिवलिंग मिलने पर आसपास के गांव के लोग दर्शन करने को एकत्रित होने लगे। लोग इसे देखकर अद्भुत शिवलिंग बता रहे हैं।
विज्ञापन


अरविंद सहित चारों भाइयों ने बताया कि खुदाई में मिली प्राचीन शिवलिंग की मोटाई आठ इंच और लंबाई दो फीट है। इसमें जलाधारी बनी हुई है। यह रंग भी बदल रहा है, इसको लेकर क्षेत्र के लोग आश्चर्य में हैं। शिवलिंग के दर्शन कर खुद को कृतार्थ मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आश्रम में मंदिर का निर्माण कराकर इस शिवलिंग की स्थापना कराएंगे। बुधवार को जल वास कराया गया है। खुदाई में शिवलिंग मिलने की जानकारी पर कानून व्यवस्था के मद्देनजर थाना पुलिस भी पहुंची। एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को जानकारी देकर इसका एतिहासिक महत्व पता किया जाएगा। उसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed