फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivalaya circuit of six temples will be built from Kailash to Bateshwar

UP: कैलाश से बटेश्वर तक बनेगा छह मंदिरों का शिवालय सर्किट, बढ़ेंगी ये सुविधाएं

Tue, 02 Jan 2024 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 09:58 AM IST
सार

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग प्रस्ताव बना रहा है, जिसके अंतर्गत शहर के चार प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास भी सुविधाएं बढ़ेंगी। वहीं कैलाश से बटेश्वर तक छह मंदिरों का शिवालय सर्किट बनेगा।

 

विज्ञापन
Shivalaya circuit of six temples will be built from Kailash to Bateshwar
बटेश्वर शिव मंदिर को छूकर गुजरती यमुना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजमहल के अलावा शहर में स्थित शिवालय भी पर्यटक और श्रद्धालुओं के लिए नए आकर्षण का केंद्र होंगे। कैलाश से बटेश्वर तक छह मंदिरों से शिवालय सर्किट बनेगा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग शिवालय सर्किट का प्रस्ताव बना रहा है। जिससे शिवालयों के आसपास सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन


बटेश्वर में यमुना किनारे 101 मंदिरों की शृंखला है। यहां 150 करोड़ रुपये की परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी। 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके अलावा सिकंदरा स्थित कैलाश मंदिर पर कॉरिडोर बनेगा। जिसका कार्य शुरू हो चुका है। हाईवे पर गेट और मंदिर पर यमुना घाटों को संवारा जा रहा है। बल्केश्वर, मनकामेश्वर, रावली और राजेश्वर महादेव मंदिर भी शिवालय सर्किट में शामिल होंगे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने बताया कि शहर में शिव मंदिरों का खास महत्व है। प्राचीन मंदिरों पर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पर्यटकों के लिए यह खास अहसास होगा। इससे धार्मिक पर्यटन में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed