{"_id":"59edd1534f1c1b6f548b8b59","slug":"shiv-chalisa-path-in-tajmahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" ताजमहल पर शिव चालीसा के पाठ से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर शिव चालीसा के पाठ से मचा हड़कंप
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 23 Oct 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल पर शिव चालीसा का पाठ
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल या तेजोमहालय को लेकर चल रहे विवाद के बीच आगरा में एक और घटना हो गई। एक संगठन के कुछ लोग सोमवार को ताजमहल परिसर में पहुंचे और यहां शिव चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। यह देखते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया।
बताया गया है कि अलीगढ़ और हाथरस से आए राष्ट्र स्वाभिमान दल नामक संगठन के कुछ कार्यकर्ता सोमवार को ताजमहल के मुख्य परिसर में पहुंचे। रॉयल गेट से प्रवेश के बाद बने रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर इन्होंने भगवान शिव की स्तुति में शिव चालीसा का पाठ करना शुरू दिया।
यह देखते ही वहां कौतूहल शुरू हो गया। ताजमहल देखने आए विदेशी पर्यटक भी इस घटना को कैमरे में कैद करने लगे। जैसे ही यह बात वहां तैनात एएसआई के कर्मियों को पता चली तो हड़कंप मच गया। इसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने सभी कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने इन सभी जवानों के मोबाइल जब्त कर लिए और उसमें बनाए गए वीडियो डिलीट कर दिए। इसे लेकर जवानों और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। हालांकि जब सीआईएसएफ ने उन्हें नहीं छोड़ा तो सभी हिंदूवादियों ने लिखित में माफीनामा दिया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

Trending Videos
एक शिव मंदिर!
ताजमहल पर शिव चालीसा का पाठ
- फोटो : अमर उजाला
हिंदूवादी संगठन के लोगों का कहना था कि ताजमहल एक शिव मंदिर हैं। वे सोमवार को यहां पूजा करने आए थे। जब सरकार शुक्रवार को नमाज के लिए ताजमहल खोल सकती है तो सोमवार को वे पूजा क्यों नहीं कर सकते।
बता दें कि हाल ही में ताजमहल को लेकर काफी सियासी बयानबाजी भी हो रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी 26 अक्टूबर को आगरा आ रहे हैं। ऐसे में उनके आगमन से पहले इस घटना ने मुद्दे को फिर हवा दे दी है।