{"_id":"65ce4d70e11d2d223a0a873c","slug":"shikshamitra-is-doing-leadership-principal-goes-to-home-to-get-signatures-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-112750-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शिक्षामित्र कर रहा नेतागीरी, प्रधानाध्यापक घर पर कराने जाते हैं हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शिक्षामित्र कर रहा नेतागीरी, प्रधानाध्यापक घर पर कराने जाते हैं हस्ताक्षर
Thu, 15 Feb 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। विकास खंड घिरोर के प्राथमिक विद्यालय नगला महानंद पर तैनात शिक्षामित्र सत्ताधारी दल के मंडल अध्यक्ष का तमगा पहने हुए हैं। आरोप है कि वह विद्यालय समय से पढ़ाने नहीं जाते हैं। प्रधानाध्यापक उनके रसूख के चलते उनके घर पर ही हस्ताक्षर कराने जाते हैं। मामले की शिकायत मिलने पर बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं। शहर के भांवत चौराहा निवासी रजत राठौर ने बीएसए को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि घिरोर क्षेत्र के गांव चीतई निवासी शिक्षामित्र गिरजानंदन सत्ताधारी दल में मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सत्ता का दबाव दिखाते हुए वे विद्यालय नहीं जाते हैं। प्रधानाध्यापक उनके घर पर ही उनके हस्ताक्षर कराने के लिए जाते हैं।
मामले का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ। इसके लिए जांच कराने का आदेश दिया गया है। जांच के बाद जो भी सि्थति सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - दीपिका गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
मामले का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ। इसके लिए जांच कराने का आदेश दिया गया है। जांच के बाद जो भी सि्थति सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - दीपिका गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन