{"_id":"597cb25b4f1c1b4c4e8b45ac","slug":"shikshamitra-in-mathura-died-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में शिक्षामित्र की हार्ट अटैक से मौत के बाद हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में शिक्षामित्र की हार्ट अटैक से मौत के बाद हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
उदय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजन रद्द होने से सदमे में आए मथुरा में नौहझील के एक शिक्षामित्र की शनिवार को तड़के दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। इससे गुस्साए शिक्षामित्रों ने आगरा-मथुरा रोड जाम कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस, सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी के समझाने के बाद शिक्षामित्रों ने करीब 45 मिनट बाद जाम हटाया। उधर, मृतक शिक्षामित्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
नौहझील के गांव शंकरगढ़ी निवासी 38 वर्षीय उदय सिंह पुत्र सुखराम की शनिवार को तड़के 3:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। शिक्षामित्र की मौत की खबर मिलते ही काफी संख्या में शिक्षामित्र शंकरगढ़ी पहुंच गए। यहां हंगामा होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
पोस्टमार्टम गृह पर भी पुरुष और महिला शिक्षामित्र एकत्रित हो गए। यहां उन्होंने मृतक शिक्षामित्र के परिजनों को पांच एकड़ जमीन का पट्टा, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर आगरा-मथुरा रोड पर जाम लगा दिया। नारेबाजी कर हंगामा भी किया।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट डा. बसंत अग्रवाल और एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह और एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला के समझाने के करीब 45 मिनट बाद जाम खोला। सिटी मजिस्ट्रेट ने शिक्षामित्रों के मांगपत्र को शासन तक पहुंचाने के साथ पारिवारिक लाभ योजना से 30 हजार रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि दिलाने के लिए भरोसा दिया।