फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   shiksha mitra makes obscene video of school girls

स्कूल में शिक्षामित्र ने की शर्मनाक करतूत, शिकायत पर प्रिंसिपल को दी ये धमकी

Sun, 29 Jul 2018 01:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 29 Jul 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
shiksha mitra makes obscene video of school girls
शादी का झांसा देकर दुराचार - फोटो : Demo Photo
आगरा में एक शित्रामित्र की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने शौच को गई स्कूल की छात्राओं की अश्लील वीडियो बना ली। छात्राओं ने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की। 
विज्ञापन


मामला सही निकलने पर शिक्षामित्र से बात की गई तो उसने अपने साथियों के साथ प्रिंसिपल को ही धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने शिक्षामित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मामला एत्मादपुर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का है। स्कूल में ओमकार सिंह शिक्षामित्र है। 21 जुलाई को कुछ छात्राओं ने प्रिंसिपल से शिकायत की कि वे शौच पर जा रही थीं। तभी ओमकार सिंह आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज

शिक्षामित्र मोबाइल से उनकी अश्लील वीडियो बनाने लगा। प्रिंसिपल ने इस बारे में खाना बनाने वाली महिला से बात की। उसने कहा कि शिक्षामित्र को वीडियो बनाते उसने भी देखा था। 

इस पर प्रिंसिपल ने 24 जुलाई को शिक्षामित्र को बुलाया। मगर, वो अपने तीन साथियों के साथ आया। आरोप है कि उसने कार्यालय में आकर गालियां दीं। उसके साथ आए लोगों ने जान से मारने की धमकी दी।

आवाज सुनकर सहायक टीचर वहां आ गईं। इसके बाद आरोपी चले गए। प्रिंसिपल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed