{"_id":"66b731e909cdc7817203fee3","slug":"sheshavtar-dauji-maharaj-prakatyotsav-before-shri-krishna-janmashtami-2024-2024-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व शेषावतार दाऊजी महाराज का प्राकट्योत्सव, मंदिर में गूंज उठे घंटे-घड़ियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व शेषावतार दाऊजी महाराज का प्राकट्योत्सव, मंदिर में गूंज उठे घंटे-घड़ियाल
Sat, 10 Aug 2024 02:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Aug 2024 02:56 PM IST
सार
ब्रजराज दाऊजी महाराज का प्राकटॺोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राधारानी की प्रधान सखी ललिता के गांव में इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
दाऊजी महाराज का प्राकट्योत्सव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरसाना में राधारानी की प्रधान सखी ललिता के गांव ऊंचागांव में दाऊजी मंदिर में कान्हा के जन्मोत्सव से पूर्व शेषावतार दाऊजी का प्राकट्योत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। वहीं भजन संध्या के दौरान गुर्जर समाज की महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। इसके बाद भंडारे के रूप में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
राधारानी की प्रधान सखी ललिताजी के निज गांव ऊंचागांव में शेषावतार बलदाऊ जी के प्राकट्योत्सव के मौके पर मंदिर सेवायत गोस्वामी उपेंद्र नारायण भट्ट, घनश्यामराज भट्ट ,दिलीप महाराज, कृष्णानंद सूसठ महाराज, ललित महाराज ने मंदिर के गर्भ गृह में वेद ऋचाओं के सस्वर पाठ व पंचामृत से श्रीविग्रह का अभषेक कराया। इसके बाद दाऊजी की प्रतिमा को मन्दिर के बाहर चौक में विराजमान कर घण्टे घड़ियालों की धुन पर पन्चामृत से अभिषेक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक दर्शनों के दौरान समूचा मंदिर परिसर दाऊजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। अभिषेक से पूर्व मन्दिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या के दौरान गुर्जर समाज की महिलाओं के लोकनृत्य कर सभी को आनंदित किया। इसके बाद मन्दिर परिसर में साधु ब्राह्मणों को प्रसाद भंडारे के रूप में कराया गया। इस दौरान घनश्याम भट्ट, ललित भट्ट, दिनेश भट्ट, कृष्णानंद सुसठ भट्ट, दिलीप भट्ट, घनश्याम, रोहित भट्ट, सर्वेश भट्ट ,अरुण भट्ट,मुकेश पंडित,ठाकुर प्रसाद,मितुल भट्ट,सतीश पाठक,गुलाब प्रधान आदि मौजूद रहे।