{"_id":"604916f88ebc3e58fe368a57","slug":"shehnai-will-be-played-again-101-couples-will-have-mass-marriage-mainpuri-news-agr4840955195","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बजेगी शहनाई, 101 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बजेगी शहनाई, 101 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वित्तीय वर्ष के अंत में एक बार और शहनाई बजेगी। इसमें 101 जोड़े एक दूजे का हाथ थामेंगे। 14 मार्च को नुमाइश पंडाल में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के लिए समाज कल्याण विभाग तैयारियों में जुट गया है।
वित्तीय वर्ष के समापन से ठीक पहले प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 14 मार्च का समय निर्धारित किया गया है। इस दिन नुमाइश पंडाल में 101 जोड़ों के विवाह का प्रशासन ने लक्ष्य रखा है। जिले भर से जोड़ों का सामूहिक विवाह के लिए चयन किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी पात्रों का सत्यापन करने में जुटे हैं। इससे पूर्व 20 जनवरी को नुमाइश पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में 101 जोड़ों का विवाह कराया गया था।
एक बार फिर सामूहिक विवाह समारोह के सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग तैयारियों में जुट गया है। नुमाइश पंडाल में तैयारियों से लेकर आयोजन के कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
51 हजार रुपये प्रति जोड़े पर होंगे खर्च
सामूहिक विवाह समारोह में एक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि 35 हजार रुपये सीधे वधू के खाते में भेजे जाएंगे। दस हजार रुपये का सामान और छह हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाएंगे।