फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sharadiya Navratri mela in Kailadevi temple starts from 26 September in firozabad

Shardiya Navratri 2022: फिरोजाबाद के कैलादेवी मंदिर में सुबह चार बजे से होंगे मंगला दर्शन, लगेगा आस्था का मेला

Sun, 25 Sep 2022 12:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Sep 2022 12:18 PM IST
सार

कैलादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्र मेला 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। नवरात्रि के दौरान तड़के तीन बजे से लेकर रात्रि दस बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन पूजा अर्चना करने के लिए यहां आते हैं। 

विज्ञापन
Sharadiya Navratri mela in Kailadevi temple starts from 26 September in firozabad
कैलादेवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में श्री राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर समिति की ओर से आयोजित शारदीय नवरात्र मेला 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। यह मेला पांच अक्तूबर तक चलेगा। शारदीय नवरात्र के दौरान तड़के चार से पांच बजे मंगला दर्शन होंगे। रात को दस बजे के बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। 

विज्ञापन

 
हनुमानगढ़ स्थित श्री राज राजेश्वरी कैलादेवी मंदिर समिति के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मेले में खेल तमाशे के साथ अन्य दुकानें लगेंगी। मंदिर परिसर में नवरात्रि के दौरान तड़के तीन बजे से लेकर रात्रि दस बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन पूजा अर्चना करने के साथ दर्शन करने को आते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि मंदिर में तड़के चार बजे मंगलादर्शन के साथ रात्रि दस बजे शयन होने तक प्रांगण में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि तीन,चार एवं पांच अक्तूबर (अष्टमी,नवमीं एवं दशमी) के दिन दंडौती परिक्रमा एवं नेजा चढ़ाने वालों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिहाज से विशेष व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Shardiya Navratri 2022: बाजार में इस बार हंसती हुईं देवी मां की मूर्तियां, घरों में बरसाएंगी खुशियां
 

  • मंगला दर्शन  सुबह चार से पांच बजे। 
  • सुबह दर्शन - छह बजे से सात बजे तक। 
  • महाआरती - 7.45 बजे से आठ बजे तक। 
  • दर्शन : सुबह आठ से 11 बजे तक 
  • राजभोग 11 बजे से 11.15 बजे तक । 
  • -दर्शन :11.15 बजे से एक बजे तक दर्शन। 
  • -एक बजे पट बंद होकर तीन बजे खुलेंगे। 
  • -दोपहर तीन बजे से सात बजे तक दर्शन। 
  • शाम 7 बजे से 7.15 बजे तक मां की आरती। 
  • -शाम 7.15 बजे से दस बजे तक दर्शन होंगे। 

सज गया श्रीमाता वैष्णोदेवी का भवन

नवरात्र को लेकर उसायनी स्थित श्रीमाता वैष्णोदेवी का भवन विद्युत की आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। नवरात्र के दौरान श्रद्घालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को रैलिंग से होकर गुजरना होगा। गुफा के अंदर मोबाइल फोन, पर्स, बेल्ट ले जाने की अनुमति नहीं होगी। 

श्रीमाता वैष्णोदेवी धाम

  • मंगला दर्शन सुबह साढ़े चार बजे से पांच बजे तक
  • सुबह छह बजे आरती, साढ़े 11 बजे माता जी का भोग 
  • दोपहर एक बजे माता के पट बंददो बजे माता जी के दर्शन को पट खुलेंगे।
  • शाम साढ़े छह बजे आरती के साथ ही दस बजे पट बंद होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed