{"_id":"617231a3b2c6e328947f42d8","slug":"shanti-niketan-public-school-bus-accident-in-pinahat-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बच्चों को ले जा रही स्कूल बस तालाब के पानी में पलटी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बच्चों को ले जा रही स्कूल बस तालाब के पानी में पलटी, तीन घायल
Fri, 22 Oct 2021 09:06 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 22 Oct 2021 09:06 AM IST
सार
आगरा के पिनाहट के गांव में सड़क पर बह रहे तालाब के पानी की वजह से हादसा घटित हो गया। तीन बच्चे इस हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन
आगरा: स्कूल की बस पलटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में शुक्रवार सुबह स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। तालाब के पानी की वजह से बस पलट गई। हादसे में तीन बच्चे घायल हुए हैं। घटना आगर के थाना पिनाहट के गांव नयाबांस की है।
विज्ञापन
शांति निकतेन पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने के लिए गांव जा रही थी। कुछ बच्चे बस में बैठे थे। बस गांव में पहुंची तभी तालाब के पानी में बस पलट गई। बस पलटने से चीख पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शीशा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में हिमांशु, आर्यन और खुशी को चोट आईं हैं।
विज्ञापन