फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shankaracharya Swaroopanand Saraswati Statement Over Ram Mandir in Ayodhya and article 370

अयोध्या में आराध्य राम का बने मंदिर, इस बार वादा पूरा करे सरकार: शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Sun, 02 Jun 2019 08:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन-मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन-मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 02 Jun 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Swaroopanand Saraswati Statement Over Ram Mandir in Ayodhya and article 370
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राम और धर्माचार्यों के राम में बड़ा फर्क है। भाजपा के राम आदर्श महापुरुष हैं, जबकि हमारे राम आराध्य राम हैं। इसलिए अयोध्या में आराध्य राम लला का मंदिर निर्माण होना चाहिए।
विज्ञापन

 
यह बात रविवार को दावानल कुंड क्षेत्र स्थित उड़िया बाबा आश्रम में पत्रकार वार्ता के दौरान शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कही। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम भूमि पर कभी भी मस्जिद नाम की कोई इमारत या भूमि नहीं थी न ही कभी वहां बाबर आया और न ही इतिहास में वहां मस्जिद को लेकर कोई उल्लेख है।
विज्ञापन


सभी चाहते हैं कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर बने। कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने जो वादे जनता से किए हैं उन्हीं के आधार पर एक बार फिर देश की जनता ने भाजपा को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, विदेशों में गोमांस के निर्यात पर रोक लगाने, गोरक्षा के लिए कदम उठाने, देश की पवित्र नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का वादा किया था, जिन्हें इस बार पूरा करना चाहिए। 

यही देश की जनता को भाजपा सरकार से उम्मीद है। शंकराचार्य एक दिन के वृंदावन प्रवास पर आए। शनिवार रात ठहरने के बाद वह रविवार दोपहर दिल्ली रवाना हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed