{"_id":"5f53a6918ebc3e368e23eedb","slug":"shanidev-temple-kosi-news-agr457921870","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिदेव के दर्शन खुले, श्रद्धालुओं ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिदेव के दर्शन खुले, श्रद्धालुओं ने की पूजा
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कोरोना संक्रमण के चलते करीब पांच माह से बंद शनिदेव मंदिर के पट खुल गए। मंदिर प्रशासन की सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के तहत श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और तेलाभिषेक किया।
कोरोना संक्रमण के चलते 22 मार्च से शनिदेव धाम कोकिलावन के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद हो गए थे। केवल मंदिर प्रशासन की ओर से ही नियमित पूजा अर्चना की जाती रही। शनिवार को पांच माह बाद मंदिर को आम जनता के लिए खोल दिया गया। शनिवार को वहां पहुंच श्रद्धालुओं ने सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दर्शन किए और तेलाभिषेक किया। हालांकि श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य रही।
कोकिलावन चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शनों के लिए व्यवस्था की गई है। उधर, पुलिस प्रशासन भी कोविड-19 से बचाव के नियमों के पालन कराने के लिए जुटी हुई है।