फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shakuntala, who was burnt in the fire, died during treatment.

Agra News: आग में झुलसी शकुंतला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 17 May 2024 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 May 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shakuntala, who was burnt in the fire, died during treatment.
- चाय बनाते समय छोटे गैस सिलिंडर में लगी थी आग, नाती का चल रहा उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।

मैनपुरी।

मोहल्ला बागवान में बीते मंगलवार की सुबह चाय बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में लगी आग में झुलसी महिला की बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल नाती का उपचार चल रहा है। गमगीन माहौल में महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागवान निवासी शकुंतला लोधी बीते मंगलवार की सुबह कमरे में छोटे सिलिंडर पर चाय बनाने जा रही थीं। तभी गैस लीकेज के चलते तेज धमाके के साथ आग लग गई थी। हादसे में शकुंतला और नाती कुशाग्र गंभीर रूप से झुलस गए थे। मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार को शकुंतला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इटावा में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर घर आए।गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

-----
करंट लगने से कर्मचारी हुआ घायल

बेवर।

मोहल्ला मरकिचिया में बृहस्पतिवार की शाम अचानक सप्लाई चालू कर देने से बिजली की लाइन डाल रहा कर्मी घायल हो गया।
अशोका बिल्डकॉन कंपनी कस्बा में बिजली की लाइन बदलने का काम कर रही है। बृहस्पतिवार की शाम अचानक विद्युत उपकेंद्र बेवर से लाइन चालू कर दी गई। खंभे पर लाइन डाल रहा कंपनी का कर्मचारी पंकज राजपूत निवासी तखरऊ थाना भोगांव झुलस गया। घायल पंकज का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed