बाह। शहीद नायक संतोष शर्मा की स्मृति में शनिवार को बाह के ग्लोबल स्कूल ऑफ साइंस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 8 वर्ष आयु वर्ग में अक्षत दुबे प्रथम, राजनंदनी एवं समृद्धि भदौरिया द्वतीय, तेजस्व बरुआ तृतीय रहे। 11 वर्ष आयु वर्ग में एंजेल प्रथम, अनिमेष तिवारी द्वतीय, देवांश मिश्रा तृतीय रहे। 14 वर्ष आयु वर्ग में सूर्यांश भदौरिया प्रथम, मानवी द्वतीय, आर्यन तृतीय रहे। 17 वर्ष आयु वर्ग में अभिसार प्रथम, आदित्य भदौरिया द्वतीय, सूरज यादव तृतीय रहे। पुरस्कार वितरण राजबहादुर शर्मा, डॉ. मदन गोपाल सिंह भदौरिया, प्रधानाचार्य रामसेवक शर्मा, शहीद के भाई अनिल शर्मा ने किया। इस दौरान डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. अभिषेक पाठक, नीरज कुमार, सौरभ गोस्वामी, भानु प्रताप सिंह, गजेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, रजनीश सिंह, अजय बघेल, सचिन दुबे, गणेश शर्मा विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
उधर, बड़ागांव के शहीद नायक संतोष कुमार शर्मा के स्मारक पर शनिवार को शहीद दिवस मनाया गया। जम्मू कश्मीर, सिक्किम, श्रीनगर, असम के दुर्गम इलाके में अपनी बहादुरी की छाप छोड़ने वाले संतोष कुमार शर्मा पंजाब में ऑपरेशन विजय अपनी टुकड़ी का ग्रुप कप्तान के रूप में नेतृत्व किया था। उनके बड़े भाई सेवानिवृत्त हवलदार अनिल शर्मा, राजकिशोर शर्मा, कैप्टन राजभान सिंह, सिमराई के प्रधान जयवीर सिंह ने संतोष कुमार शर्मा की वीरगाथा सुनाई। वीरनारी पायल शर्मा ने भी अपने पति के सर्वोच्च बलिदान को नमन कर अपने बेटों को सेना में अफसर बनाने का संकल्प व्यक्त किया। मौके पर सुधीर सिंह, मुन्ना सिंह, रामफूल गुर्जर, पंकज शर्मा आदि रहे।