फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SGST raid on a famous saree firm in Bijlighar area

Agra News: साड़ी की नामी फर्म पर एसजीएसटी का छापा, करोड़ों की कर चोरी का खुलासा

Sat, 27 Sep 2025 07:45 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 27 Sep 2025 07:45 AM IST
सार

आगरा में जीएसटी ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए साड़ी फर्म पर छापा मारा। यहां स्टॉक में करोड़ों रुपये की हेराफेरी मिली। 

विज्ञापन
SGST raid on a famous saree firm in Bijlighar area
जीएसटी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के बिजलीघर क्षेत्र में एक साड़ी की नामी फर्म पर शुक्रवार को एसजीएसटी की विशेष अनुसंधान टीम ने छापा मारा। इस दौरान कई करोड़ रुपये के स्टॉक न मिलने पर टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। उनके साथ कारोबार करने वाली अन्य फर्मों से हुए लेनदेन भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


बिजलीघर क्षेत्र की इस फर्म में एसजीएसटी के अधिकारियों को कर चोरी की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में सूचना सही मिलने पर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने फर्म के कार्यालय, फर्म मालिक के घर व अन्य ठिकानों पर छापा मारा। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये की कर चोरी और स्टॉक में अनियमितता की बात सामने आई है।
विज्ञापन


हालांकि जांच में शामिल अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। एडिशनल कमिश्नर एसजीएसटी ग्रेेड-1 पंकज गांधी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और उसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पान मसाला कारोबार से जुड़ी फर्मों ने जमा कराया जुर्माना
एसआईबी ने बुधवार रात को पान मसाला कारोबार से जुड़ी चार फर्मों पर छापा मारा था।फर्म सरीन और सरीन के व्यापार स्थल से जांच टीम को 24 लाख रुपये के स्टॉक में हेरफेर मिला। वहीं, जर्दा व तंबाकू का निर्माण करने वाली आरएनएस फ्लाॅवर्स फर्म में करीब 11 लाख रुपये, श्री ट्रेडर्स, पैकिंग मैटेरियल सप्लाई करने वाली फर्म स्टार टेक इंडस्ट्रीज के भौतिक सत्यापन के दौरान स्टॉक ज्यादा मिला। इस पर करीब 85 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। इसमें से 65 लाख रुपये बतौर जुर्माना जमा कराया गया। शुक्रवार को फर्मों ने बकाया जुर्माना भी जमा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed