फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexually Abuse With Five Year Old Girl In Bhongaon Crime News

शर्मनाकः टॉफी खिलाने के बहाने मैनपुरी में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, रिश्तेदार चाचा पर लगा आरोप

Sat, 08 Aug 2020 12:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 08 Aug 2020 12:43 AM IST
सार

घटना के एक माह बाद बालिका की मां ने थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
Sexually Abuse With Five Year Old Girl In Bhongaon Crime News
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media

विस्तार

भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालिका के साथ रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म कर दिया। घटना के एक माह बाद मां की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय किशोरी विगत चार जुलाई की देर शाम करीब आठ बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का एक रिश्तेदार चाचा बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उस ने खेत में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डॉक्टर दीप्ति की मौत के मामले में नया मोड़, पिता ने कहा- हत्या का केस दर्ज कराएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी बेहोशी की हालत में बालिका को छोड़कर मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद होश में आने पर किसी प्रकार घर पहुंचकर बालिका ने घटनाक्रम की जानकारी अपनी मां को दी। इस पर परिजनों ने आरोपी पक्ष से शिकायत की तो थाने में शिकायत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में पीड़िता की मां ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

महिला हेल्पलाइन से भी नहीं मिली मदद
पीड़िता की मां ने बताया कि घटन की जानकारी पांच जुलाई और नौ जुलाई को 1090 नंबर पर दर्ज कराई थी। हालांकि जानकारी के बाद भी अभी तक महिला हेल्प लाइन की ओर से कोई सुध नहीं ली गई।

पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। - प्रयांक जैन, क्षेत्राधिकारी, भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed