फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Harrasment Case Father Shot Dead Murder Accused Arrests in Encounter

दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या का मामला: मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार, गोली लगी

Thu, 13 Feb 2020 10:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 Feb 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
Sexual Harrasment Case Father Shot Dead Murder Accused Arrests in Encounter
मुठभेड़ में हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जनपद में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हत्या के मुख्य आरोपी आचमन उपाध्याय उर्फ छोटू को उसके साथी सहित पुलिस ने बुधवार देर रात बैंदी की पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इसमें आरोपी आचमन व उसका साथी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। 
विज्ञापन


देर रात बैंदी की पुलिया के पास हुई मुठभेड़ के दौरान भागते समय थाना उत्तर प्रभारी नीरज मिश्रा और एसओजी का सिपाही भगत सिंह भी गिरकर घायल हो गए। मुठभेड़ में पकड़े आचमन के साथी गोविंद पुत्र राजनारायण के पैर में भी गोली लगी है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पीड़िता के घर के बाहर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। बता दें कि थाना उत्तर क्षेत्र में सोमवार शाम को दुष्कर्म पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद परिजनों का पुलिस के प्रति गुस्सा फूट पड़ा था।

पीड़ित परिवार का कहना था कि छह माह से पुलिस ने हत्यारोपी को नहीं पकड़ा, बल्कि उसे संरक्षण दे रही थी। बुधवार को पीड़ित परिवार के घर ढांढस बंधाने के लिए लोग पहुंचे। गली के बाहर पुलिस बल मुस्तैद रहा। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि हत्यारोपी आचमन उपाध्याय उर्फ छोटू को पुलिस टीम ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। साथ ही दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
 

इन्हें सौंपी थी गिरफ्तारी की जिम्मेदारी 

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि हत्यारोपी को पकड़ने को पांच टीमें दिन-रात दबिश दे रहीं थीं। क्षेत्राधिकारी शहर डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह, थाना उत्तर के एसओ नीरज मिश्रा, थाना शिकोहाबाद, सर्विलांस सेल की टीम को लगाया था। 

हत्यारोपी के परिजनों ने भी बना ली है दूरी 
हत्यारोपी के पड़ोसियों के मुताबिक लगातार ही आपराधिक घटनाओं में संलिप्त होने के कारण परिजनों ने भी दूरी बना ली थी। बताया जा रहा है कि परिजनों के दूरी बनाने के कारण ही पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed