{"_id":"61a12fbebb939e3cb517e527","slug":"sexual-assault-with-six-year-old-girl-threw-near-rail-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: छह साल की बालिका से दुष्कर्म, रेलवे लाइन के पास छोड़ गया दरिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: छह साल की बालिका से दुष्कर्म, रेलवे लाइन के पास छोड़ गया दरिंदा
Sat, 27 Nov 2021 12:34 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:34 AM IST
सार
दुष्कर्म की वारदात के बाद स्कूल की प्राचार्य पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एक अंजान व्यक्ति के साथ मासूम को भेज दिया गया।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में छह साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बालिका विद्यालय में पढ़ने गई थी। खेलते समय मोहल्ले का युवक उसे बहाने से अपने साथ बुलाकर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रेलवे लाइन के पास छोड़कर भाग गया। बालिका ने घर जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
स्कूल पढ़ने गई थी मासूम बालिका
मलपुरा क्षेत्र की छह साल की बालिका गुरुवार सुबह नौ बजे विद्यालय में पढ़ने गई थी। वो कक्षा दो की छात्रा है। दो 12 बजे वो विद्यालय में खेल रही थी। तभी उसके मोहल्ले का युवक आ गया। वह उसे बहाने से विद्यालय से बुलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक ने बालिका से दुष्कर्म किया। इसके बाद गांव में ही आगरा-बयाना रेलवे लाइन के पास छोड़कर भाग गया। बालिका काफी देर बाद घर पहुंची। वह बदहवास हालत में थी। उसे देखकर परिजनों ने पूछताछ की। मगर, वो गुमसुम हो गई। रात तकरीबन आठ बजे मां के पूछने पर उसने रोते हुए घटना की जानकारी रोते हुए दी।
विज्ञापन
पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
पिता ने थाना मलपुरा में घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बालिका का मेडिकल भी कराया। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की उम्र तकरीबन 22 साल है। वह मोहल्ले में घूमता रहता है। वहीं परिजनों ने विद्यालय से बेटी को ले जाने के मामले में विद्यालय के शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि बेटी को युवक ले गया, लेकिन शिक्षकों ने रोका तक नहीं। घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है।
विज्ञापन
मथुरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: आठ दिन पहले हुई थी पीड़िता के पिता की मौत, वारदात से सदमे में परिवार