फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Six Year Old Girl In Jagner Crime News Agra

छह वर्षीय बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा आरोपी

Tue, 18 Feb 2020 10:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 18 Feb 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Sexual Assault With Six Year Old Girl In Jagner Crime News Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
जगनेर क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बालिका को साइकिल से घर छोड़ने का झांसा देकर 16 वर्षीय किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के रोने की आवाज पर दौड़े राहगीरों ने किशोर को पकड़कर उसकी पिटाई की। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बालिका को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन


घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है। छह वर्षीय बालिका अपनी दादी के साथ बजार से घर लौट रही थी। रास्ते में बगल के गांव का किशोर साइकिल लेकर मिल गया। उसने बालिका को घर तक छोड़ने की बात कहकर साइकिल पर बैठा लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि रास्ते में सूनसान देखकर एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बालिका के रोने की आवाज सुनकर राहगीर दौड़े। किशोर की हरकत देखकर लोग सन्न रह गए। उन्होंने उसे पकड़कर पिटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी देर में पीछे से बालिका की दादी भी आ गई। वहीं ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बालिका को अस्पताल भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed