फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual assault with minor girl by three youngman in jethara etah

'कब तक निर्भया' किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, सहेली छूटकर भागी, दो आरोपी पकड़े

Fri, 27 Dec 2019 10:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Dec 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
Sexual assault with minor girl by three youngman in jethara etah
बच्ची से दुष्कर्म (डेमो) - फोटो : Social media
एटा जनपद के एक गांव से एक किमी दूर खेतों पर ठठेरी (बाजरे की करब) लेने गईं दो सहेलियों को युवकों ने पकड़ लिया। एक किशोरी किसी तरह से छूटकर भाग गई, लेकिन उसकी सहेली के साथ तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। तहरीर थाने पर दी गई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को 14 और 15 वर्ष की दो किशोरियां ठंड में तापने के लिए खेतों से ठठेरी लेने गई थीं। खेत के बराबर में ही दूसरे गांव के एक व्यक्ति का ट्यूबवेल है। वहां पर तीन युवक पहले से मौजूद थे। उन्होंने किशोरियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


एक किशोरी किसी तरह से युवकों के चंगुल से छूट कर चली गई। तीनों युवकों ने दूसरी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गांव पहुंची किशोरी ने पूरी बात बताई तो ग्रामीण ट्यूबवेल की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद युवकों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

पुलिस ने गांव पहुंचकर ट्यूबवेल की घेराबंदी की। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि एक भाग गया। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ट्यूबवेल पर थे तभी दो किशोरियां पहुंच गईं। इनके साथ छेड़छाड़ होने की बात सामने आई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - सतपाल सिंह भाटी, प्रभारी निरीक्षक, जैथरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed