फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual assault with Minor Doughter By step father Crime news in hindi

सौतेले पिता की 'नीयत' नहीं समझ सकी नाबालिग बेटी, दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

Wed, 18 Sep 2019 11:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Sep 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
sexual assault with Minor Doughter By step father Crime news in hindi
demo pic
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ले में 15 साल की बेटी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी छह महीने से बुरी नजर रखे था।
विज्ञापन


आए दिन गलत हरकत करता था। मगर, वह उसकी हरकतों को समझ नहीं पाई। दुष्कर्म का विरोध करने पर पिटाई की। इस दौरान धमकी देकर चुप कर दिया। 

एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली महिला आरोपी युवक के साथ 15 साल से रह रही थी। महिला की पहले पति से बेटी है। वह भी साथ ही रहती थी। आरोप है कि सौतेला पिता उसपर बुरी नजर रखने लगा।
विज्ञापन


वह छह महीने से गलत हरकत कर रहा था। मगर, पत्नी समझ नहीं पाई। दो दिन पहले उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। इससे किशोरी लहूलुहान भी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दूसरे दिन किशोरी ने मकान मालिक को बताया। इसके बाद सोमवार रात को उसकी मां को पता चला। महिला ने पति से शिकायत की। मगर, वह मां-बेटी को पीटने लगा।

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed