फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Girl Two Arrest Etah Crime News

शौच गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, भूसे की बुर्जी में दरिंदों ने की रात भर 'दरिंदगी'

Fri, 27 Dec 2019 06:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Dec 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
Sexual Assault With Girl Two Arrest Etah Crime News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
एटा जनपद के जैथरा क्षेत्र में एक और किशोरी के साथ सामूहिक वारदात हो गई। इस बार शौच गई किशोरी को तीन युवकों ने मुंह बंद कर उठा ले गए। नशीला पदार्थ सुंघाकर गांव से दूर भूसे की बुर्जी में रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचकर इनकी निशानदेही पर किशोरी को बदहवास हालत में भूसे की बुर्जी से बरामद किया। 
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे खेतों की ओर शौच के लिए गई थी। तभी तीन युवकों ने मुंह दबाकर किशोरी को उठा लिया और गांव से दौ सौ मीटर दूर भूसे की बुर्जी में ले गए। यहां पर तीनों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी को बेहोश कर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


तीनों युवक किशोरी के साथ रातभर दुष्कर्म करते रहे और सुबह किशोरी को बेहोशी की हालत में बुर्जी में ही छोड़कर चले आए। इसके बाद आरोपी किशोरी के मकान के आस पास टोह लेने पहुंचे कि वह बुर्जी से निकलकर आई है या नहीं। बार-बार मकान के आस पास मंडराते हुए परिजनों ने देखा तो शक हुआ, किशोरी के परिवारीजनों ने डायल 112 को फोन करके बुला लिया और पूरी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस ने गोलू उर्फ अमन शर्मा पुत्र विद्याराम और रतन कुमार पुत्र उमेश कुमार को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गए और किशोरी के बुर्जी में लेकर दुष्कर्म करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर अर्द्घबेहोशी की हालत में किशोरी को बरामद कर लिया। एक आरोपी फरार हो गया है, इसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

किशोरी को रातभर ढूंढते रहे परिजन
शौच गई किशोरी काफी समय बाद भी लौटकर नहीं आई तो परिजनों को आशंकाएं पैदा हो गई और ढूंढना शुरू कर दिया। लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।

परिवारीजनों को जब रात में किशोरी नहीं मिली तो बेचैनी बढ़ गई लेकिन किशोरी का मामला होने के चलते ज्यादा चर्चाएं नहीं की। लेकिन जब शुक्रवार की सुबह किशोरी बदहवास हालत में मिली तो परिजनों का खून खौल गया।

 

एक दिन पहले हुई वारदात का तीन पर मुकदमा
ट्यूबवेल पर किशोरी को दबोच कर बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे किशोरी के साथ किए गए सामूहिक दुष्कर्म की वारदात करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आरोप है कि अर्जुन पुत्र जोगेश्वर यादव सहित तीन ने दुष्कर्म के बाद जातिसूचक शब्दों का उपयोग करके अपमानित किया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। फायरिंग करने से बाल-बाल बचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed