{"_id":"611cbc1b3733dc5edd2d6fc4","slug":"sexual-assault-with-eight-year-old-girl-by-unknow-bike-rider-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: छोटी बहन के साथ शौच के लिए गई आठ वषीर्य बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: छोटी बहन के साथ शौच के लिए गई आठ वषीर्य बालिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 18 Aug 2021 01:21 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:21 PM IST
सार
बालिका के साथ दुष्कर्म की जानकारी होते ही परिजनों के होश फाख्ता हो गए। बदहवास पीड़िता को तुरंत परिजन अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताए गए स्थान पर काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
मैनपुरी जनपद में एक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बेवर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी बालिका के साथ बाइक सवार युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म कर दिया। वह अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए खेत पर गई थी। परिजनों ने बालिका को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय बालिका बुधवार सुबह अपनी पांच वर्षीय बहन के साथ खेत की ओर शौच के लिए गई थी। कुछ देर बाद बच्चियां रोते हुए घर आईं। इस दौरान आठ वर्षीय बच्ची ने बताया कि एक बाइक सवार ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गलत काम किया और छोटी बहन को कुछ नशीला पदार्थ खिलाया। बालिका के साथ दुष्कर्म की जानकारी होते ही परिजनों के होश फाख्ता हो गए। बदहवास पीड़िता को तुरंत परिजन अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताए गए स्थान पर काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया। आसपास के लोगों से बाइक सवार के बारे में पूछताछ की। हालांकि देरशाम तक आरोपी बाइक सवार का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी की पहचान को लेकर प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम टीम के साथ जांच में जुटे हैं। पुलिस ने आसपास स्थानों पर लगे कुछ सीसीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। - अमर बहादुर, सीओ भोगांव।
बदले मौसम से बीमार पड़ रहे मासूम: तप रहा शरीर, खांसी से बेहाल हुए बच्चे, बरतें ये सावधानियां