फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual abuse with minor girl in etah district crime news in hindi

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाये पुलिस पर गंभीर आरोप

Mon, 28 Oct 2019 05:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 28 Oct 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
sexual abuse with minor girl in etah district crime news in hindi
marital rape - फोटो : pexels.com
एक किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन लोग उठा ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता न्याय के लिए थाने गई तो दुत्कार कर भगा दिया। दर-दर भटकने के बाद 14 दिन बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन


थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का आरोप है कि नशीला पदार्थ सुंघाकर शिवम पुत्र सुखवीर और जीतू निवासीगण निधौली खुद थाना रिजोर उठा ले गए। इसके बाद किशोरी को दोनों आरोपी अपने रिश्तेदार गजेंद्र सिंह के घर मैनपुरी लेकर पहुंचे। गजेंद्र आरोपी शिवम को मौसा बताया गया है। 
विज्ञापन


मैनपुरी में शिवम और जीतू द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया, इसके बाद गजेंद्र सिंह ने भी किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। किशोरी किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से निकली और पुलिस को वारदात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पीड़िता के अनुसार वारदात 13 अक्तूबर की है, पीड़िता वारदात के बाद पुलिस के चक्कर लगाती रही। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई, पुलिस ने 26 अक्तूबर को किशोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

इस मामले में थाना प्रभारी रिजोर रामकुमार गुप्ता का कहना है कि किशोरी की ओर से थाना पर आकर कोई तहरीर नहीं दी गई थी, पहले वह चौकी के चक्कर लगाती रही फिर वह क्षेत्राधिकारी के पास पहुंच गई।

किशोरी से तहरीर देने के लिए बार-बार कहा जाता रहा, जब थाना पर तहरीर दी गई उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब जांच की जा रही है मामला संदिग्ध लग रहा है।
 

अमरूद के बाग में युवती से दुष्कर्म
एटा के थाना नयागांव क्षेत्र में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि वह रास्ते में जा रही थी तभी अमरूद के बाग में धर्मेंद्र उर्फ छोटे अकबरपुर लाल सहाय थाना नयागांव जबरन खींच ले गया। आरोपी ने मुंह बंद कर दिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed