फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sex racket busted in guest house of mathura

गेस्ट हाउस में हो रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, सेना के तीन कर्मचारी समेत छह गिरफ्तार

Tue, 22 May 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 22 May 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Sex racket busted in guest house of mathura
देह व्यापार
मथुरा के धौलीप्याऊ क्षेत्र में जयश्री कृष्ण गेस्ट हाऊस से पुलिस ने सोमवार को एक किशोरी के साथ छह लोगों को पकड़ा है। इनमें तीन सेना के एमईएस, दो छात्र और एक बैंक का बाबू है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि असम की किशोरी को दिल्ली से नौकरी का झांसा देकर कुछ लोग मथुरा लाए थे। यहां उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। सेक्स रैकेट संचालिका की तलाश हो रही है।
विज्ञापन


धौलीप्याऊ में जयश्री कृष्ण गेस्ट हाऊस में देह व्यापार की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची थी। यहां से छह लोगों को दबोचा है। ये सभी एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sex racket busted in guest house of mathura
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान के झुनझुन निवासी आदित्य, हरियाणा के हिसार निवासी अनुज कुमार, बिहार के औरंगाबाद निवासी अखिलेश कुमार है। यह सभी सेना की एमईएस में कार्यरत हैं और एमईएस कालोनी में रहते हैं। 

इनके साथ राया के गांव गुडेला निवासी सौरभ पुत्र गोवर्धन सिंह, बलदेव के गांव दौलतपुर निवासी विजयपाल (दोनों छात्र) और हाईवे के गांव पालीखेड़ा निवासी मनोज कुमार पुत्र देव सिंह भी दबोचे गए हैं। 

पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। असम की 15 साल की किशोरी को नौकरी के बहाने लाकर देह व्यापार में धकेलने वाला हाईवे के एटीवी निवासी जीतू को जल्द पुलिस पकड़ेगी।

सीओ सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि जीतू के साथ एक महिला भी प्रकाश में आई है। नौकरी के बहाने ये लोग नाबलिगों को झांसे में लेकर देह व्यापार में धकेल देते हैं। जल्द ही इस सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ में होंगे। 
     
सेक्स रैकेट में पकड़े गए छह लोगों पर दुष्कर्म की कोशिश, देह व्यापार अधिनियम और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है। उधर, पुलिस ने जिला अस्पताल में किशोरी को भर्ती कराकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।

सेक्स रैकेट में छापा मारने वाली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। गेस्ट हाऊस सील नहीं किया गया, गेस्ट हाऊस के मालिक या फिर संचालक के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। 

ऐसे कई सवाल देह व्यापार को बढ़ावा देने में मुफीद हो रहे हैं। चर्चा है कि पुलिस कार्रवाई करती तो महानगर और जनपद में होटल, गेस्ट हाऊस या धर्मशालाओं में चल रहे सैक्स रैकेट चलाने वालों पर लगाम लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed