फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sewer water on road from VIP road to Yamunapar in agra

ताजनगरी में वीआईपी रोड से लेकर यमुनापार तक सड़क पर सीवर, दो लाख लोग परेशान

Fri, 28 Aug 2020 01:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Aug 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Sewer water on road from VIP road to Yamunapar in agra
सड़क पर बह रहा गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी के वीआईपी रोड यमुना किनारा मार्ग से लेकर कॉलोनियों और गली मोहल्लों तक में सीवर उफन रहा है, जिस वजह से दो लाख से ज्यादा लोग परेशान हैं। दुर्गंध और सीवर के गंदे पानी से लोगों को संक्रामक बीमारियां होने की आशंका है। निजी कंपनी बीए टेक वबाग को शिकायत करने पर भी लोगों की सीवर समस्या का निदान नहीं हो रहा है, जबकि प्रदेश सरकार आगरा में सीवर सफाई के लिए कंपनी को 42 करोड़ रुपये सालाना दे रही है।

विज्ञापन


ट्रांसयमुना कॉलोनी के एफ और जी ब्लॉक में भरा सीवर


ट्रांसयमुना कॉलोनी फेज-2 के एफ और जी ब्लॉक में 200 मीटर लंबी गली में धंस जाने के कारण सीवर लाइन चोक हो गई है। इसकी शिकायत क्षेत्र के पार्षद प्रकाश केसवानी ने वबाग के अधिकारियों से की लेकिन इसका निदान नहीं हो सका। जी ब्लॉक से आगे के हिस्से में भी बारिश और चोक सीवर लाइन से हुए जलभराव के कारण आगे का हिस्सा भी बैठ गया। अब पूरे क्षेत्र के लोग परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन


छह महीने से नहीं हो पा रहा निदान

ट्रांस यमुना निवासी अश्विनी दुबे ने कहा कि वबाग कंपनी को 42 करोड़ रुपये बेकार दिए जा रहे हैं। हम लोगों की इस समस्या का निदान छह महीने से नहीं हो पा रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई काम नहीं हो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन दुर्गंध सह रहे

भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हर दिन सीवर की दुर्गंध में रहना पड़ रहा है। इससे तो पुरानी व्यवस्था ही ठीक थी जिसमें कर्मचारी कम से कम फंटी डालकर हमें राहत तो दे दिया करते थे। वबाग तो सुनवाई ही नहीं कर रही।

भावना ने कहा कि टोल फ्री नंबर पर हम लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, पर हर सुबह परेशानी वहीं की वहीं हैं। स्थाई समाधान जब तक नहीं होता तब तक हमारी परेशानी दूर नहीं होगी। 


यमुना किनारे पर सुबह फिर भरा सीवर

यमुना किनारा मार्ग पर चार दिनों में तीसरी बार सीवर फिर से भर गया। बार-बार जेटिंग और सकर मशीन लगाने के बाद भी यमुना किनारा मार्ग में सीवर का गंदा पानी भरने की समस्या खत्म नहीं हो रही है। गुरुवार की सुबह क्षेत्रीय पार्षद राकेश जैन और पीपल मंडी के पार्षद रवि बिहारी माथुर सीवर के उफनाने की शिकायत पर मौके पर पहुंचे। राधेश्याम गुप्ता और घनश्याम दास ने शिकायत की कि हर दिन यही समस्या आ रही है। दोपहर में वबाग कंपनी के कर्मचारी सफाई करके जाते हैं और सुबह फिर से सड़क पर गंदा पानी भर जाता है। उन्होंने इसके स्थायी समाधान की मांग की। 

बार-बार फंस रहा कचरा

वीए टेक वबाग कंपनी के नेटवर्क मैनेजर तनवीर शर्मा ने कहा कि यमुना किनारा रोड पर हमने चोक लाइन की हर दिन सफाई की है, लेकिन हमारे नेटवर्क की जाली पर बार-बार सिल्ट और कचरा आकर फंस रहा है। जिस वजह से यह पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर रहा है। लाइन की जेटिंग और सक्शन से सफाई कराई जा रही है। उम्मीद है इससे परिणाम निकल आएगा। 

पानी की लाइन फटने की आशंका

यमुना किनारे छत्ता बाजार मोड़ पर शीरे वालों के सामने सीवर लाइन में हर सुबह उफान मारने की शिकायत लगातार मिल रही है। वबाग इसकी वजह नहीं तलाश पाई। जलकल के पुराने कर्मचारियों के मुताबिक इसी जगह पर पानी की पुरानी पाइप लाइन निकल रही है। संभवत: उसके टूट जाने के कारण पानी सीवर नेटवर्क में पहुंच रहा है। इसी वजह से लाइन चोक हो जाने के कारण पानी ओवरफ्लो हो रहा है। चोक सीवर लाइन से इतना पानी बहकर कभी नहीं भरता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed