{"_id":"69e83927e5526fa5010f4884","slug":"severe-heatwave-alert-in-agra-till-25-april-dm-issues-health-advisory-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से 'धधक' रहा आगरा: अगले तीन दिन हीट वेव का अलर्ट, डीएम ने जारी की स्वास्थ्य एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से 'धधक' रहा आगरा: अगले तीन दिन हीट वेव का अलर्ट, डीएम ने जारी की स्वास्थ्य एडवाइजरी
Wed, 22 Apr 2026 08:27 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:27 AM IST
सार
आगरा में तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है और 25 अप्रैल तक भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। डीएम ने लोगों से दोपहर में बाहर न निकलने, शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ताजमहल पर पर्यटक अपने सिर पर डालता पानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताजनगरी में माैसम के तेवर नर्म पड़ने का नाम नहीं ले रहे। मंगलवार को भी जनपद का पारा 41 डिग्री के पार दर्ज किया गया। लू के थपेड़ों की वजह से लोगों को खासी परेशानी हुई। अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 अप्रैल तक जिले में भीषण लू चलने की संभावना है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अपील की है कि लोग कड़ी धूप में दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। बाहर जाने पर सिर को टोपी, छाते या गमछे से ढकें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।

Trending Videos
क्या करें और क्या न करें:
यदि चक्कर आने या कमजोरी जैसा महसूस हो, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
हाइड्रेशन पर दें जोर: शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से बचने के लिए नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें। ओआरएस घोल, नींबू पानी, छाछ, लस्सी और आम का पन्ना जैसे घरेलू पेय पदार्थों का सेवन करें।

सावधानी बरतें: बच्चों और पालतू जानवरों को बंद कार में अकेला न छोड़ें, क्योंकि वाहन के भीतर का तापमान घातक हो सकता है।
खान-पान का रखें ध्यान: उच्च प्रोटीन वाले और बासी भोजन से बचें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय का सेवन कम करें
खान-पान का रखें ध्यान: उच्च प्रोटीन वाले और बासी भोजन से बचें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय का सेवन कम करें