{"_id":"5a900af14f1c1ba4268bbd9f","slug":"several-vips-reached-mathura-for-lathmar-holi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लठामार होली के लिए मथुरा में लगने लगा VVIP का मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लठामार होली के लिए मथुरा में लगने लगा VVIP का मेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 23 Feb 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में खेली जाने वाली लठामार होली के लिए वीवीआईपी का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी मथुरा पहुंच गए हैं।
इसके अलावा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, धर्मार्थ मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, लोकनिर्माण मंत्री भूपेंद्र सिंह, आरईएस मंत्री मोती सिंह, मंडी परिषद की स्वतंत्र प्रभार मंत्री स्वाति सिंह भी होली खेलने के लिए पहुंच रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली खेलने के लिए शुक्रवार शाम को पहुंचे और वह सांसद हेमामालिनी द्वारा वेटरनेरी में आयोजित बृज होली रसोत्सव में शामिल हुए। जबकि 24 को वह बरसाना की लठामार होली देखेंगे।

इसके अलावा हरिणाया के सीएम मनोहरलाल खट्टर लठामार होली खेलने के लिए मथुरा में पहुंच गए। जहां उनका भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।
बता दें कि योगी और दूसरे वीवीआईपी शुक्रवार और शनिवार को दो दिन मथुरा में रहेंगे। योगी 24 फरवरी की दोपहर को करीब साढ़े ग्यारह बजे वह वृंदावन के हरिहर आश्रम में भी जाएंगे।
यहां करीब आधा घंटा रहेंगे। यहां से सीधे बरसाना पहुंचेंगे और राधाबिहारी इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। माताजी गोशाला भी जाना है।