{"_id":"69471108255a3a06f50dacbd","slug":"several-exciting-matches-took-place-in-the-t20-circ-cricket-tournament-agra-news-c-365-1-sagr1044-105770-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टी-20 सीआईआरसी क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए कई रोमांचक मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टी-20 सीआईआरसी क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए कई रोमांचक मैच
विज्ञापन
शॉट लगाता बल्लेबाज
आगरा। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की आगरा शाखा की ओर से टी-20 सीआईआरसी क्रिकेट टूर्नामेंट का 16वां संस्करण कराया जा रहा है। तीसरे दिन भी शहर के 6 मैदानों पर कई रोमांचक मैच हुए। रविवार को दो क्वार्टर फाइनल, दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
अवंतीबाई लोधी स्टेडियम : पहले मैच में आगरा की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। रायपुर ने 19.3 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में सीकर ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 104 रन बनाए। जमशेदपुर ने 17.5 ओवर में 7 विकेट से मैच जीत लिया।
कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम : पहले मैच में नोएडा ने 5 विकेट पर 267 रन बनाए। किशनगढ़ की टीम 137 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में रायगढ़ ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 74 रन बनाए। भोपाल ने 78 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
डॉ. सूरजभान रावत ग्राउंड : कोटा चंबल ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। मेरठ की टीम 32 रनों से मैच हार गई। दूसरे मैच में सीए आइकंस ने एक विकेट खोकर 87 रन बनाए। गोरखपुर की टीम 84 रन ही बना सकी।
जेबी क्रिकेट ग्राउंड : देवभूमि चार्टर्ड की टीम ने 13.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 71 रन बनाए। कानपुर ने एक विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। हल्द्वानी की टीम महज 20 रन ही बना सकी।
सेंट जोंस मैदान : गाजियाबाद की टीम ने 20 ओवर में 200 रन बनाए। बरेली की टीम 8 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में पटना ने 9 विकेट खोकर 87 रन बनाए। अलवर की टीम 3 विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी।
ये बने मैन ऑफ द मैच
मैन ऑफ द मैच अंकित ओहरी, सिद्धार्थ गंभीर, मयंक गोयल, संजू सैनी, अभिनव कपूर, धीरज नागर, दीपक प्रजापति, अमन सिसोदिया, रवि गिडिया, निखिल मंडोलिया और विवेक शर्मा बने। इस दौरान अध्यक्ष सीए गौरव सिंघल, अंकित मित्तल, सौरभ नारायण सक्सेना, करन पंजवानी, सिकासा आयुष गोयल, सचिन बुबना, साक्षी जैन, विपुल बंसल, अभिषेक अग्रवाल, कृष्णा मित्तल आदि मौजूद रहे।