फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seventh student committed suicide by hanging himself Troubled by father of her friend in Agra

बेटी की सहेली पर आया पिता का दिलः घर आते-जाते करने लगा गलत काम, तंग आकर सातवीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Mon, 13 Mar 2023 05:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 05:03 PM IST
सार

आगरा में सहेली के पिता से तंग आकर सातवीं की छात्रा फंदे से झूल गई। वह छात्रा पर चैंटिंग करने व फोन पर बात करने का दबाव बनाता था। घर आते-जाते गलत हरकतें करता था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

 

विज्ञापन
seventh student committed suicide by hanging himself Troubled by father of her friend in Agra
DEMO PIC

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सातवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक उसकी सहेली के अधेड़ पिता की नियत बेटी पर खराब हो गई। वह उसे फोन पर चैटिंग करने व बात करने का दबाव बनाने लगा। स्कूल से घर आते समय रास्ते में भी रोककर उसे परेशान करता था। 

विज्ञापन


बताया कि रविवार को घर के लोग खेत की तरफ गए थे। इसी समय बेटी ने अधेड़ की आदतों से तंग आकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन

पूरा मामला खंदौली थाना क्षेत्र के उस्मानपुर का है। गांव निवासी एक युवक को शादी के बाद संतान नहीं हुई। इस पर उसने अपने मामा के लड़के से उसकी एक बेटी को 12 साल पहले गोद ले लिया था। उसने बड़े ही प्रेम से उसका लालन-पालन किया। घर में बेटी आने से दंपती खुश थे। उसे गांव के ही एक स्कूल में दाखिला दिला दिया था। अभी वह सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। 

दोनों सहेलियों में बचपन से दोस्ती थी

पिता ने बताया कि नगला अजिता गांव निवासी राघवेंद्र की बेटी कृतिका भी उसके साथ पढ़ती थी। दोनों में बचपन से दोस्ती थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे के घर आती जाती थी। उसकी बेटी भी राघवेंद्र के घर जाती थी। इस दौरान उसकी बातचीत सहेली के पिता राघवेंद्र से भी होती थी। इसके बाद राघवेंद्र उसे किसी न किसी बहाने से फोन करने लगा।

घर आकर करता था गलत हरकतें

बताया कि राघवेंद्र बेटी पर चैटिंग करने और फोन पर बात करने का दबाव बनाने लगा। जब हम लोग काम करने घर से बाहर चला जाते थे तो राघवेंद्र किसी न किसी बहाने से घर आ जाता था। घर में वह बेटी के साथ गलत हरकतें करता था। उसे आते-जाते गांव वालों ने देखा तो हम लोगों को बताया।

आए दिन परेशान करता था राघवेंद्र

पिता ने बताया कि जानकारी होने पर हमने बेटी से पूछा तो वह फफककर रोने लगी और पूरी बात बताई। बताया कि राघवेंद्र उसे आए दिन परेशान करता है। उसके साथ गलत काम करता है। बताया कि रविवार को हम और पत्नी खेत पर काम पर गए थे। इसी समय पड़ोसी महेश का बेटा भागते हुए पहुंचा और बेटी के आत्महत्या करने की बात बताई।

विज्ञापन

छत की कुंडी पर फंदे से लटक रहा था शव 

इसके बाद हम लोग भागते हुए घर पहुंचे तो बेटी का शव कमरे में छत की कुंडी पर फंदे से लटक रहा था। तब तक खबर फैलते ही गांव के लोगों की भीड़ लग गई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया की पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed