{"_id":"66c9411726ffc6946f07983a","slug":"seven-year-old-innocent-girl-got-trapped-in-uncle-s-innocent-words-due-to-this-action-neighbor-caught-brute-2024-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अंकल की भोली बातों में फंस गई सात साल की मासूम, संग ले जा रहा था...इस हरकत की वजह से लोगों ने दबोचा दरिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अंकल की भोली बातों में फंस गई सात साल की मासूम, संग ले जा रहा था...इस हरकत की वजह से लोगों ने दबोचा दरिंदा
Sat, 24 Aug 2024 07:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 Aug 2024 07:40 AM IST
सार
आगरा के जगदीशपुरा में सात साल की मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार होने से बची गई। नशे की हालत में युवक बच्ची को रुपये देने का लालच देकर अपने साथ ले जा रहा था। पड़ोसी ने शक होने पर उसे दबोच लिया। मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
बच्ची को साथ ले जाता दरिंदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जगदीशपुरा इलाके में 7 साल की बच्ची दरिंदगी का शिकार होने से बच गई। नशे में एक युवक उसे 10 रुपये देने का लालच देकर अपने साथ ले गया। तभी मोहल्ले के युवक ने देख लिया। उसे पकड़ लिया। मोहल्ले के लोग भी जुट गए। उन्होंने आरोपी की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन
बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे बेटी घर के पास ही एक दुकान पर सामान खरीदने गई थी। मोहल्ले में एक युवक घूम रहा था। उसने बेटी को 10 रुपये का लालच दिया। वह उसे हाथ पकड़कर खाली जगह ले जा रहा था। पड़ोसी ने बेटी को देखा तो युवक को पकड़ लिया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी युवक की पिटाई की। तभी बच्ची के परिवार के लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को बचाया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से बालिका दहशत में है। उसे मां संभाल रही हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी मथुरा निवासी अजय है। वह नशे में हालत में था। घूमता हुआ आया था। सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।