फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven year old innocent boy started barking like dog changed his style Such death family members were shocked

यूपी: कुत्ते की तरह भौंकने लगा सात साल का मासूम, बैठने से खाने तक बदला अंदाज; फिर हुई ऐसी मौत...कांप गए घरवाले

Fri, 01 Mar 2024 03:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Mar 2024 03:40 PM IST
सार

सात साल के मासूम बच्चे की मौत जिस तरह हुई उसे देखकर हर कोई हैरान है। मरने से पहले उसका अंदाज पूरी तरह बदल गया था। उसे पानी से डर लग रहा था, तो कभी कुत्ते की तरह भौंकने लगता।
 

विज्ञापन
Seven year old innocent boy started barking like dog changed his style Such death family members were shocked
मासूम बच्चे की मौत जिस तरह हुई उसे देखकर हर कोई हैरान है - फोटो : अमर उजाला आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना खेरागढ़ क्षेत्र में सात  साल के मासूम की दर्दनाक मौत हुई। बच्चे को तीन महीने पहले कुत्ते ने काट लिया था। परिवार के मुताबिक बच्चे का इलाज भी कराया गया। लेकिन अब जाकर उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आ गया। मासूम को पानी से डर लगने लगा। वहीं कभी-कभी उसके मुंह से कुत्ते के भौंकने जैसी आवाज भी आती थी। इससे घबराए परिवार के लोग मासूम को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, तब जानकारी हो सकी कि ये सब रेबीज के कारण हो रहा है। 
विज्ञापन

पानी से लगने लगा था डर
थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाथवंत निवासी मुन्नेश कुमार के सात वर्षीय बेटे सचिन की हालत अचानक बिगड़ने लगी। उसे पानी से डर लगने लगा। ये देख परिवार के लोग घबरा गए। उसे तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि मासूम को रेबीज का इन्फेक्शन फैल गया है। बेटे की हालत देख पिता चीखने चिल्लाने लगा। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई, जिससे घर में कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पूर्व काटा था कुत्ते ने
परिवार के लोगों ने बताया कि सचिन दयाराम बघेल विद्यालय हाथवंत में पढ़ने जाता था। तीन माह पूर्व घर के समीप खेलते समय आवारा कुत्ते ने काट लिया था।  परिजनों द्वारा उसको कुत्ता काटने की दवा खिला दी थी। 29 फरवरी की रात को सचिन पर कुत्ता काटे का असर आ गया। परिजन उसे उपचार के लिए फिरोजाबाद ले जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। सचिन की मौत होने की जानकारी होने पर देखने वालों की भीड़ लग गई।

 
विज्ञापन

गांव वालों में भी है दहशत
बताया गया है कि जिस कुत्ते ने सचिन को काटा था, वो गांव के कई और लोगों को भी काट चुका है। ऐसे में सचिन की मौत के बाद उन लोगों में भी दहशत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed