फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven-year-old boy died due to electrocution in mainpuri

Mainpuri: करंट से बालक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया पथराव, आगरा मार्ग पर लगाया जाम

Wed, 14 Sep 2022 12:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Sep 2022 12:17 PM IST
सार

मैनपुरी में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कोतवाली क्षेत्र में एक दुकान पर गए बालक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने आगरा मार्ग पर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Seven-year-old boy died due to electrocution in mainpuri
बालक की मौत के बाद तिराहे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के ज्योंति तिराहे के पास बुधवार की सुबह सात वर्षीय बालक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन और आसपास के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर आगरा और ज्योंति रोड पर जाम लगा दिया। इस बीच कुछ गाड़ियों पर पथराव भी किया गया। पुलिस और परिजन के बीच नोकझोंक हुई। सीओ के समझाने पर परिजन का गुस्सा शांत हुआ। करीब एक घंटे बाद परिजन ने शव उठने दिया।

विज्ञापन


थाना औंछा क्षेत्र के गांव पारी का नगरा निवासी सुनीता देवी पूड़ी बेलने का कार्य करती हैं। करीब एक माह से वह शहर के राजीव गांधी नगर में एक किराए के मकान में रह रहीं हैं। बुधवार की सुबह वह घर के पास ही एक कार्यक्रम में काम के लिए गईं थीं। उनका सात वर्षीय पुत्र पवन कुमार बहन राखी के साथ ज्योंति तिराहा के पास एक दुकान से कुछ सामान लेने गया था। 
विज्ञापन


पवन ई-रिक्शा की दुकान में लगे टीनशेड को साधने के लिए लगे लोहे के एंगल में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। बालक को करंट लगने की जानकारी होने के बाद लोगों ने बिजली कटवाने के बाद उसे उठाया, लेकिन तब तक पवन की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सड़क पर लगाया जाम 

जानकारी होने के बाद रोती बिलखती बच्चे की मां व अन्य परिजन आ गए। विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोग एकत्र हो गए और आक्रोशित होकर करीब पौने ग्यारह बजे आगरा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। ज्योंति रोड पर भी अवरोध डालकर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। 

सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव उठाने का प्रयास किया तो लोगों ने विरोध किया। करीब एक घंटा तक शव को नहीं उठने दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी संतोष सिंह के समझाने के बाद मृतक के परिजन व लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जाम खुलने के बाद मार्ग का आवागमन को सुचारू कराया गया।

सीओ सिटी संतोष सिंह ने कहा कि एक बालक की करंट लगने से मौत के बाद आक्रोशित होकर लोगों ने जाम लगाया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed