{"_id":"64c3a53b105ec9839606c148","slug":"seven-year-old-boy-died-due-to-difficulty-in-breathing-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-1815-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सात वर्षीय बालक की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सात वर्षीय बालक की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत
Fri, 28 Jul 2023 04:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Jul 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
सात वर्षीय बालक की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत
- जिला अस्पताल की ओपीडी में रही मरीजों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती सात वर्षीय बालक की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं 22 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन मरीज हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किए गए हैं।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में 655 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें बुखार, सर्दी जुकाम, डायरिया, पेटदर्द, सांस लेने में दिक्कत आदि के मरीजों की संख्या अधिक थी। अस्पताल में 22 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मुरौली निवासी श्याम किशोर के सात वर्षीय पुत्र आरव को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम की दिक्कत थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात आरव की मौत हो गई।