{"_id":"5ddcd4378ebc3e54a64f5404","slug":"seven-year-old-boy-dead-body-found-in-bhura-river-shikohabad-up-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंह में कपड़ा ठूंस सात साल के बच्चे की हत्या, नहर में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह में कपड़ा ठूंस सात साल के बच्चे की हत्या, नहर में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 27 Nov 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
शशि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के बड़ा मिर्जा का नगला क्षेत्र से सोमवार शाम से गायब हुए सात वर्षीय बच्चे का शव भूड़ा नहर में पड़ा मिला। मासूम की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या के पीछे प्लाट का विवाद बताया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
थाना रामगढ़ के बड़ा मिर्जा का नगला निवासी योगेश कुमार का सात वर्षीय बेटा शशि कुमार उर्फ आरव सोमवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने एक घंटे तक खोजबीन के बाद थाना रामगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजन मंगलवार को बच्चे की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शिकोहाबाद में बालक का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर बच्चे के बाबा सुनहरी लाल और पिता योगेश कुमार मौके पर पहुंचे।

बेटे का शव देख बिलख पड़े बाबा-पापा
बेटे का शव देखते ही पिता-बाबा बिलख पड़े। उन्होंने बच्चे की शनाख्त की। आरव के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया गया था। गले पर दबाने जैसे निशान मिले हैं। वो कक्षा दो का छात्र था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बालक की हत्या के पीछे प्लाट का विवाद सामने आ रहा है। दोनों पक्षों का विवाद सिविल कोर्ट में चल रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि बालक की हत्या के पीछे प्लाट का विवाद सामने आ रहा है। दोनों पक्षों का विवाद सिविल कोर्ट में चल रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।