फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven units of Khowa made by burning hard coal sealed in agra

Agra News: लकड़ी, कोयला जलाकर बन रहा था खोवा, सात इकाइयां सील

Sat, 17 Dec 2022 02:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
Seven units of Khowa made by burning hard coal sealed in agra
सील (सांकेतिक) - फोटो : ani

आगरा के  नूरी दरवाजे की जगह फतेहाबाद के दूरदराज गांवों तक पहुंच गई पेठा इकाइयों की तरह खोवा बनाने वाली इकाइयां भी बड़ी संख्या में देहात में शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार दोपहर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एसडीएम और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। कोयला और लकड़ी जलाकर खोवा तैयार कर रहीं 7 इकाइयों को सील कर दिया गया। सातों इकाइयां फतेहाबाद के गांव तालगढ़ी और मूसेपुर में थीं।

विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी प्रशासनिक कमेटी ने ऐसी इकाइयों पर कार्रवाई की है। यहां क्यूपला भट्ठी और बॉयलर में कोयला और लकड़ी जलाई जा रही थीं। उन्होंने कहा कि कोई भी इकाई इनका इस्तेमाल करती हुई पकड़ी गईं तो सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन

इनकी इकाइयां हुईं सील

फतेहाबाद के निबोहरा थाना स्थित महाराजपुर के गांव तालगढ़ी निवासी पप्पू, राम प्रकाश, दिलीप सिंह, राजाराम, राजू सिंह, मूसेपुर गांव में नरेंद्र सिंह, वीरी सिंह की खोवा बनाने वाली इकाइयों को सील किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed