{"_id":"5bd2015ebdec225d4c0a8b9d","slug":"seven-tourist-bags-of-the-netherlands-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीदरलैंड के सात पर्यटकों का बैग हुआ चोरी, खुलासे के बाद टूटा भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीदरलैंड के सात पर्यटकों का बैग हुआ चोरी, खुलासे के बाद टूटा भरोसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करती नीदरलैंड पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में नीदरलैंड के सात पर्यटकों के बैग से 300 डॉलर, 280 यूरो और 21, 500 रुपये चोरी कर लिए गए। पर्यटकों की सूचना पर पहुंची थाना पर्यटन पुलिस ने जांच की। ट्रैवल एजेंसी के टूर ऑपरेटर, चालक और क्लीनर से पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि चोरी क्लीनर ने ही की थी। डॉलर, यूरो और रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
नीदरलैंड के दस पर्यटकों का दल गुरुवार को दिल्ली से आगरा ताजमहल का दीदार करने आया था। पर्यटकों ने ताज पर जाने से पहले ट्रैवल एजेंसी की गाड़ी में ही अपने बैग, पर्स आदि सामान रख दिए। दोपहर बाद जब ताजमहल देखकर लौटे तो उन्हें पता चला कि सात पर्यटकों के बैग और पर्स से 300 डॉलर, 280 यूरो और 21500 रुपये चोरी कर लिए गए हैं। यह देखकर पर्यटकों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान और थाना पर्यटन पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने टूर ऑपरेटर, चालक और क्लीनर से बात की। पुलिस के मुताबिक, उनसे पूछताछ के बाद रुपये, डॉलर और यूरो बरामद कर लिए गए। एक घंटे में पुलिस की कार्रवाई से पर्यटक काफी खुश हुए। उन्होंने पुलिस का धन्यवाद दिया। सीओ ताज सुरक्षा ने बताया कि चोरी क्लीनर ने की थी। इसमें चालक की भी मिलीभगत हो सकती है।
विज्ञापन
हालांकि, पर्यटकों ने कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया था। फिर भी ट्रैवल एजेंसी के अधिकारियों से बात की गई। एजेंसी को नोटिस भी जारी
किया गया है। बस का नंबर भी नोट कर लिया गया है, जिससे बस को आगे से आगरा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उधर, कंपनी ने पुलिस को बताया कि क्लीनर को नौकरी से निकाल दिया गया है।