फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven rounds in Chief Minister's mass marriage now groom is wandering for bride police stunned to know reason

UP: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में हुए सात फेरे...अब दुल्हन के लिए भटक रहा दूल्हा, वजह जान पुलिस भी रह गई सन्न

Wed, 29 Jan 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 29 Jan 2025 09:41 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सात फेरे लेने के बाद भी दुल्हन नहीं मिल सकी। शादी के बाद दूल्हा थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि दुल्हन पक्ष के लोग लड़की को साथ भेजने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Seven rounds in Chief Minister's mass marriage now groom is wandering for bride police stunned to know reason
दूल्हा दुल्हन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ये मामला आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र का है। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शादी हुई। दुल्हन को ले जाने के लिए दूल्हा तैयार था, लेकिन लड़की पक्ष ने दुल्हन की विदाई से मना कर दिया। कुछ समय बाद वो दुल्हन को लेने के लिए उसके मायके भी पहुंचा, लेकिन वो लोग किसी भी कीमत पर लड़की को भेजने के लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद पीड़ित दूल्हा थाने पहुंचा और मामले में शिकायत की। 
विज्ञापन

 

ये है मामला 
थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी के वीना पुरम फाउंड्री के लोकेश और लक्ष्मी 24 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे थे। दोनों परिवार इस शादी से बेहद खुश थे। इसके बाद दोनों पक्षों ने 26 जनवरी को घर पर भी विवाह करने का फैसला किया था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष के तेवर देख उड़े होश 
बताई गई तारीख पर लोकेश जब बारात लेका गांव सराय दाय रूपा पहुंचा, तो दुल्हन पक्ष के तेवर देख उसके होश उड़ गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दोबारा शादी से मना ही नहीं किया, बल्कि साफ-साफ कह दिया कि दुल्हन को उसके साथ विदा नहीं किया जाएगा। ये सुनकर बरातियों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन

ये है आरोप 
लड़की के चाचा विजय सिंह का आरोप है कि वर पक्ष ने उनसे अपनी जाति छुपाई। वहीं, दूल्हे की मां सुमन ने आरोप को झूठा बताया और लड़की पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed