{"_id":"61d5f1d454d86d2b1b35f2ae","slug":"seven-people-injured-after-colliding-with-nomadic-animals-on-the-road-agra-news-agr520239367","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर घुमंतू पशुओं से टकराकर सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर घुमंतू पशुओं से टकराकर सात लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह। सड़कों पर घुमंतू पशु लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। क्षेत्र कैंजरा रोड, नरहौली और भीकनपुर में इन्हीं पशुओं से हुए हादसों में सात लोग घायल हो गए।
बिजौली गांव के प्रधान और ज्ञान सिंह खेत की रखवाली कर रहे परिजनों को खाना देने बाइक से जा रहे थे। कैंजरा रोड पर डिपो के पास घुमंतू पशुओं से टकराकर दोनों घायल हो गए। इसके अलावा भाऊपुरा के संतोष सिंह बाजार से घर जाते समय नरहौली के पास पशुओं के झुंड से टकराकर घायल हो गए।
तीसरे हादसे में भीकनपुर के रामजीलाल, कासगंज के राम सेवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। वहीं बुधवार दोपहर भदरौली से गांव लौट रहे बाइक सवार पुरा चुन्नी के नितिन और प्रेेम दूसरी बाइक से हुई टक्कर में घायल हो गए। नितिन की गंभीर हालत को देखते हुए एसएन रेफर किया गया है।